{"_id":"61b8e58daa9826087b06341d","slug":"payment-of-sugar-cane-should-be-timly-rampur-news-mbd412646331","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय के अनुरूप हो : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय के अनुरूप हो : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील टांडा क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी और मिल प्रबंधक सहित विभिन्न लोगों के साथ बैठक करके गन्ना खरीद एवं मूल्य भुगतान सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान निर्धारित समय अवधि के भीतर अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी हेमराज को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी चीनी मिलों में निर्धारित समय अवधि में किसानों का मूल्य भुगतान होना चाहिए, इसकी मॉनिटरिंग करें और स्थिति से भी अवगत कराएं। बड़े गन्ना किसानों के साथ-साथ छोटे गन्ना किसानों को भी वरीयता मिलनी चाहिए तथा उन्हें भी पर्चियां जारी हों, ताकि वे भी बिना किसी समस्या के बड़े किसानों की तरह अपना गन्ना मिलो में बेच सकें। उन्होंने कहा कि मिलों में अवैध तरीके से गन्ना खरीद की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही होनी चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मिल प्रबंधक भूपेंद्र सिंह से मिल संचालन के लिए जरूरी संसाधन, किसानों से क्रय किए गए गन्ने की स्थिति एवं मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मामलों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, क्षेत्राधिकारी पुलिस श्रीकांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।