{"_id":"6259676eeb068a014c2a28e8","slug":"patient-jumped-from-second-floor-in-rampur-district-hospital-died-on-spot-stir-in-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौके पर मौत, वार्ड में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौके पर मौत, वार्ड में मचा हड़कंप
Fri, 15 Apr 2022 06:09 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:09 PM IST
सार
रामपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मरीज वार्ड की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती किए गए अज्ञात मरीज ने शुक्रवार को दूसरी मंजिल पर बने वार्ड की खिड़की से छलांग लगा दी। जिससे मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पुलिस और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मरीज को दोपहर करीब सवा दो बजे ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
बदहवास हालत में किया था अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ गेट नंबर तीन के निकट 45 वर्षीय एक व्यक्ति बदहवास हालत में पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, जिस पर एंबुलेंस व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल आ गई और अस्पताल में उसे दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
मौत के बाद वार्ड में मचा हड़कंप
एंबुलेंस से मरीज को दोपहर करीब सवा दो बजे भर्ती किया गया था, इसके करीब एक घंटे बाद ही मरीज वार्ड की खिड़की से कूद गया। जिससे मरीज की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया। सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वार्ड से छलांग लगाकर मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है, उसे अज्ञात में ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन