{"_id":"58e3f1f94f1c1bc06e5b628c","slug":"path-sanchalanof-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की शाखा ही देश भक्ति की संस्कारशाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की शाखा ही देश भक्ति की संस्कारशाला
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पटवाई में आरएसएस के पथसंचलन में शामिल स्वयं सेवक।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा पटवाई में पथ संचलन निकाला गया। जिसमे पटवाई क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र होकर विघा मंदिर में एकत्रित हुए। उसके बाद गांव में घुमकर समाज को पथ संचालन के द्वारा समाज को संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से राम शकंर जिला प्रचारक ने स्वयसेवकों को अपने विचार के द्वारा डा सहाब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो पौधा लगाया गया था। वह धीरे धीरे बढ़कर आज वट वृक्ष की भांति हम सबके सामने है। संघ का मूल काम ही समाजको नई प्ररेणा देने का काम है।
विज्ञापन
संघ की शाखा ही देश भक्ति संस्कार शाला है। कलयुग में संगठन मे शाक्ति होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। जबकि संचालन बृगभान सिंह ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार, इंद्र सिंह, भारत सिंह यादव उपेद्र शर्मा, नरेशपाल , रवि कुमार धर्मवीर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन