{"_id":"69d14dd9473b7a7c1706883b","slug":"panchayat-elections-47492-voters-increased-final-voter-list-will-be-released-on-april-15-rampur-news-c-15-1-mbd1058-869716-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : 47492 मतदाता बढ़े, 15 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : 47492 मतदाता बढ़े, 15 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची
Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 15 अप्रैल को जारी होगी। शासन की ओर से दी गई डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो गया है। जिले में अनंतिम मतदाता सूची में से 42823 डुप्लीकेट मतदाता हटाए गए हैं। जिले में पांच साल में अब तक 47492 मतदाता बढ़ गए हैं। अंतिम सूची में कुछ और मतदाता बढ़ सकते हैं।
शासन ने अनंतिम मतदाता सूची जारी होने पर जिले को एक सूची भेजी थी। इसमें 4,35635 मतदातओं को डुप्लीकेट की आशंका जताते हुए इनकी जांच करने को कहा था। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन मतदाताओं का सत्यापन कराया। सत्यापन में 42823 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए और इन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया। 3,92812 मतदाता सही पाए गए।
पंचायत चुनाव 2021 के अनुसार जिले में 13,07620 मतदाता थे। पांच साल में इनकी संख्या बढ़कर 13,55112 हो गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इस मतदाता सूची में कुछ नाम और बढ़ सकते हैं।