फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   palika will imposed taxes on houses

नगर पालिका की आय में हो सकता है 5.5 करोड़ का इजाफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
palika will imposed taxes on houses
रामपुर। नगर पालिका की ओर से शहर के 40 हजार भवनों पर टैक्स लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से जीआई (ज्योग्राफिक इंफोरमेशन) सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, जिसके बाद मार्च में सर्वे शुरूहोने की उम्मीद है। तीन माह में यह सर्वे पूरा होने के बाद जो भवन और संपत्ति चिह्नित होंगे, उन पर टैक्स लगाया जाएगा। इससे नगर पालिका की आमदनी करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये बढ़ सकती है। इस धन का इस्तेमाल शहर के विकास कार्यों में हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से जनता को सड़क, पानी, साफ-सफाई आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इन सुविधाओं के लिए बड़े पैमाने पर धन खर्च होता है। इस धन को जुटाने के लिए पालिका लोगों से जलकर एवं भवन कर आदि वसूलती है। नगर पालिका की आमदनी का व्यापक स्त्रोत भवन कर ही है, लेकिन अधिकतर नगर पालिकाओं में शत प्रतिशत टैक्स नहीं लगा है। लिहाजा, नगर पालिका की आमदनी में तो इजाफा नहीं हुआ, जबकि सुविधाओं के लिए आबादी का विस्तार हो गया। ऐसे में नए मकान भी बने तो कुछ पुराने मकान भी हैं, जो टैक्स के दायरे से बाहर हैं। नगर पालिका की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के चलते जनता को भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। शहर की सड़कों तक का बुरा हाल है।
विज्ञापन

ऐसे में अब नगर पालिका की ओर से आमदनी बढ़ाने के लिए कर के दायरे से छूटे भवनों व संपत्तियों पर टैक्स लगाया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 40 हजार नए भवन कर के दायरे में आ सकते हैं। इसके लिए मार्च माह में सर्वे शुरु होगा, जिसके बाद चिह्नित भवनों और संपत्तियों पर टैक्स लगाया जाएगा। नगर पालिका के अफसरों की माने तो यह काम होने के बाद नगर पालिका की आय में साढ़े पांच करोड़ रुपये की वृद्धि हो सकती है। जिससे शहर में और ज्यादा विकास कार्य कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed