फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Orphanage case will now be heard on 7th

Rampur News: यतीमखाना प्रकरण में अब सात को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Orphanage case will now be heard on 7th
रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के चार मामलों की सुनवाई अब सात नवंबर को होगी। सोमवार को एक अधिवक्ता के निधन के चलते वकीलों ने कार्य नहीं किया, इसलिए सुनवाई नहीं हो सकी। सपा शासन में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट व चोरी के आरोप बस्ती वालों ने लगाए थे। 2019 में इस तरह के 12 मामले शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए थे, जिसमें आरोप लगाया था कि यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सपाइयों ने लोगों के साथ मारपीट की साथ ही उनका सामान भी लूट लिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा तत्कालीन सीओ आले हसन समेत अन्य सपाई भी नामजद किए गए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई चल रही है। सोमवार को इस प्रकरण से जुड़े चार मामलों की सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के कारण वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई सात नवंबर को होगी।
विज्ञापन


---------------------

किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में भी सुनवाई टली
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन कब्जाने के चार मामलों में भी सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली तारीख 16 व 17 नवंबर निर्धारित की है। आलियागंज के किसानों ने सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों पर उनकी जमीन का जबरन बैनामा कराकर कब्जा करने के 27 मुकदमे अजीमनगर थाने में दर्ज कराए थे। ये सभी मामले विचाराधीन हैं। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते सोमवार को इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 16 व 17 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------
अधिवक्ता का निधन, वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य
रामपुर। युवा अधिवक्ता राजीव रावत का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के शोक में बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल, महासचिव अशोक पिप्पल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed