फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Order for filing report of rape against step-son

सौतेले बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Order for filing report of rape against step-son
rape
सौतेले बेटे पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

13 दिसंबर 2020 की घटना, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपने सौतेले बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद अदालत ने सिविल लाइंस पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दे दिए हैं।

महिला का कहना है कि 25 नवंबर 2001 को उसकी शादी हुई थी। उसके पति का पहले से एक बेटा था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका सौतेला बेटा उस पर बुरी नजर रखता था। महिला का आरोप है कि 13 दिसंबर 2020 को उसका सौतेला बेटा उसके कमरे में आया और जबरन खींचकर बाहर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मारपीट की। महिला ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूरन महिला ने अपने अधिवक्ता रेहान खां के माध्यम से अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अदालत ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed