फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Only 2404 consumers could avail the benefit of lump sum scheme in Rampur

Rampur News: रामपुर में सिर्फ 2404 उपभोक्ता ही पा सके एकमुश्त योजना का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Only 2404 consumers could avail the benefit of lump sum scheme in Rampur
रामपुर। जनपद रामपुर में उपभोक्ता अभी भी एममुश्त योजना से पूरी तरह से नहीं जुड़ पा रहे हैं। अभी सिर्फ 2404 बिजली चोरों ने इस योजना का लाभ लिया है। जबकि अभी अधिकांश लोग इस योजना से वंचित हैं। बताया जा रहा है कि विभागीय प्रचार-प्रसार की लापरवाही से अभी तक यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

रामपुर में मौजूदा समय में 20955 हजार बिजली उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं जो लाभ पाने के दायरे में आ रहे हैं। बिजली विभाग ने इनको चिन्हित करने के साथ लाभ दिलाने के लिए आगे आने को कहा था। रामपुर में काफी संख्या में बिजली चोर और सामान्य बकायेदार हैं। अभी अधिकांश लोगों को बिजली की इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है। जिस वजह से लोग नहीं आ पा रहे हैं। पिछले दिनो बिलासपुर गेट के एक जेई को योजना में लापरवाही दिखाने को लेकर नोटिस मांगा गया था। बावजूद इसके अभी तक बिजलीघरों में एकमुश्त समाधान योजना से अधिकारी और कर्मचारी लोगों को जोड़ नहीं पा रहे हैं। खास बात यह है कि सामान्य बकायेदार रामपुर में 2.18 लाख चिन्हित हैं। जिनमें से अभी तक 43 हजार 570 लोगों को ही इसका लाभ मिल सका है। एक तिहाई लोग ही इससे लाभांवित हो सके हैं। एक्सईएन इमरान खान ने बताया कि इसके लिए विभाग पूरी तरह से लगा हुआ है। किसी भी तरह से योजना को परवान चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed