फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   One million crore will be invested in UP from 40 countries said Suresh Khanna

Rampur: यूपी में 40 देशों से दस लाख करोड़ का होगा निवेश, प्रदेश से गरीबी दूर करने की कोशिश, बोले- सुरेश खन्ना

Wed, 23 Nov 2022 10:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

खन्ना ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चरम पर था। बाहर के कारोबारी यहां निवेश करने से डरते थे। यही कारण है कि प्रदेश विकास के लिहाज से पिछड़ता चला गया। लेकिन 2017 के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर व्यापारियों और कारोबारियों के लिए निवेश का माहौल बनाया है। 

विज्ञापन
One million crore will be invested in UP from 40 countries said Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि दिल्ली में एक सेमिनार आयोजित हुआ था, जिसमें करीब 40 देशों के कारोबारियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से उत्तर प्रदेश में करीब दस लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, प्रदेश की गरीबी और बेरोजगारी की समस्या दूर हो सके।

विज्ञापन

 


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान खन्ना ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चरम पर था। बाहर के कारोबारी यहां निवेश करने से डरते थे। यही कारण है कि प्रदेश विकास के लिहाज से पिछड़ता चला गया। लेकिन 2017 के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर व्यापारियों और कारोबारियों के लिए निवेश का माहौल बनाया है। दूसरे देशों के कारोबारी भी उत्तर प्रदेश में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान योजना, गरीब बेटियों के विवाह कराने की योजना, श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं आदि के लाभार्थियों के बारे में बताया।

विज्ञापन

 

सुरेश खन्ना ने कहा कि रामपुर के हर तबके को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। साथ ही रामपुर किस तरह से विकास के पथ पर आगे बढेगा, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के हालात यह बता रहे हैं कि यहां कमल खिलने जा रहा है। इसके पीछे सिर्फ एक ही कारण है कि लोगों को बिना किसी दिक्कत के सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। कहा कि रामपुर में भाजपा की जीत रामपुर के विकास में नए आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों को मिला सम्मान, गांव के गरीबों को मिले मकान

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान मिला है, गांव के गरीबों को मकान मिले हैं। आने वाले समय में भी गरीबों का नई-नई योजनाओं के माध्यम से उत्थान करने का कार्य किया जाएगा। 

 

उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब प्रदेश के हर नागरिक का विकास हो। इसी दिशा में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। जबकि, पिछली सरकारें प्रदेश के विकास के बजाए अपने-अपने परिवारों के विकास में लगी थीं। जिसकी वजह से जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया और भाजपा उनके वोट का सही प्रयोग कर प्रदेश को अगले पायदान पर ले जाने का कार्य कर रही है। फिर चाहें किसानों के लिए शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना हो या फिर गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की बात हो। इसके अलावा अच्छी शिक्षा और युवाओं के रोजगार की चिंता भी प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, चमरौआ के ब्लॉक प्रमुख जगपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण अवतार लोधी, भारत भूषण गुप्ता, नंद किशोर लोधी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed