{"_id":"584b08824f1c1b1375448a4c","slug":"old-man-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी रामपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह पांच बजे बैंक के बाहर लाइन में लगने जा रहे वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, प्रशासन ने जानकारी से इंकार किया है।
केमरी के मोहल्ला तकिया निवासी हबीब शाह (60) कब्र खोदने का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे वह कैश के लिए नगर की स्टेट बैंक के बाहर लाइन में लगने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वह गिर गए। इस बीच लोगों की नजर पड़ी तो सूचना दी। परिजन उनको नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका दफन कर दिया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि वह चार दिन से कैश लेने के लिए बैंक की लाइन में लगने को जा रहे थे, मगर नगदी नहीं मिल रही थी। परिजनों ने सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। जबकि, एसडीएम दुर्गाशंकर गुप्ता ने बताया कि ठंड और बैंक की लाइन के कारण क्षेत्र में मरने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, फिर भी वह तहसीलदार को भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन