फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Old lady murdered in house dispute

Rampur News: मकान के विवाद में वृद्धा की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Old lady murdered in house dispute
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर कलंदर खां निवासी समर जहां (65) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके गले पर चोट के निशान हैं। वृद्धा घर में अकेली रहती थीं। उनके पति की पांच साल पहले माैत हो चुकी है। मृतका के भाई ने देवर-जेठ व भतीजों पर मकान के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घेर कलंदर खां निवासी समर जहां के पति बाबर खां की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उनके कोई संतान नहीं है। वह अपने मकान में अकेली रहती थीं। मकान के दूसरे हिस्से में उनके देवर व जेठ का परिवार रहता है। अमरोहा के मोहल्ला चिल्ला में मृतका के भाई जलालुद्दीन ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार रात उन्हें सूचना दी कि तुम्हारी बहन की माैत हो गई है।
विज्ञापन

जलालुद्दीन शुक्रवार तड़के पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि मकान के विवाद को लेकर उनकी बहन से उसके देवर-जेठ व भतीजे अक्सर झगड़ा करते थे। इसी विवाद में गला घोंटकर हत्या की गई है। उनका गला दुपट्टे से घोंटा गया है। घटना में चार आरोपी हैं, उनके खिलाफ तहरीर दी जाएगी। उन्होंने बहन के जेवर और करीब एक लाख रुपये भी गायब होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मामला मकान से जुड़े विवाद का बताया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed