{"_id":"68128d83476befa1f10e385a","slug":"now-the-search-for-land-has-started-for-rdas-third-township-rampur-news-c-282-1-rmp1007-144559-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब आरडीए की तीसरी टाउनशिप के लिए शुरू हुई जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब आरडीए की तीसरी टाउनशिप के लिए शुरू हुई जमीन की तलाश
Thu, 01 May 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 01 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दो टाउनशिप की मंजूरी के बाद अब रामपुर विकास प्राधिकरण की नजर तीसरी टाउनशिप पर टिक गई है। तीसरी टाउनशिप के लिए जहां एक ओर प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर इसके लिए जमीन की भी तलाश शुरू की गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही तीसरी टाउनशिप के लिए भी जमीन उपलब्ध हो जाएगी और उसके बाद मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बीस साल पहले रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की स्थापना हुई थी। इसके बाद आरडीए सिर्फ नोटिस व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तक ही सीमित रहा। हालत यह रही कि 20 साल के दौरान आरडीए एक इंच का लैंड बैंक तो दूर अपने दफ्तर तक का निर्माण नहीं करा सका। मगर, पिछले एक साल में आरडीए को लेकर प्रशासन तक गंभीर हो गया। जिसके बाद अब एक-एक नहीं, बल्कि दो-दो टाउनशिप बसाने की मंजूरी दे दी गई।
पहली टाउनशिप के लिए अभी जमीनों की खरीदारी की जा रही है, जबकि दूसरी टाउनशिप के लिए भी मंजूरी मिलने के बाद यहां भी हलचल तेज हो गई है। दो टाउनशिप की मंजूरी मिलने से उत्साहित आरडीए अब पूरी ताकत के साथ तीसरी टाउनशिप का प्रस्ताव तैयार करा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग की टीमों को लगाया गया है। यह टीमें लगातार अब आरडीए परिक्षेत्र में जमीनों की तलाश कर रही हैं। इसको लेकर राजस्व विभाग की टीमों को लगाया गया हैा।
विज्ञापन
साल भर में बढ़ गया आरडीए का सौ गुना बजट
रामपुर विकास प्राधिकरण की दो टाउनशिप की मंजूरी के बाद प्राधिकरण के बजट में भी जबर्दस्त उछाल आया है। शासन ने बजट स्वीकृत करने में अपना खजाना खोल दिया है। नया रामपुर के नाम से बसने वाली दो टाउनशिप के लिए बजट मिला है। आरडीए अफसरों के मुताबिक, प्राधिकरण का बजट 2023-24 में 6.68 करोड़ रुपये था, जो कि अब बढ़कर 8.33 अरब पहुंच गया है।
आरडीए पर नजर
- रामपुर विकास प्राधिकरण का गठन वर्ष 2005 में किया गया
- 20 वर्ष तक कोई भी लैंड बैंक स्थापित नही हो पाया।
- प्राधिकरण को वर्ष 2022-23 में 5.39 करोड़ रुपये बजट का आवंटन।
- वर्ष 2023-24 में 10.94 की आय प्राप्त हुई।
- वर्ष 2024-25 में प्राधिकरण को 110 करोड़ की आय प्राप्त हुई।
- वर्ष 2025-26 में 8.33 अरब का बजट मंजूर हुआ।
- पूर्व बजट की तुलना में लगभग 100 गुना ज्यादा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अब तक 10 ने कराया जमीनों का बैनामा
पहली टाउनशिप के लिए अब तक 10 लोगों की जमीन का आरडीए के नाम बैनामा करा लिया गया है। सब रजिस्ट्रार विनोद कुमार के मुताबिक अब तक दस लोगों ने बैनामा कराया है। मंगलवार को सर्वर डाउन रहा, जिसकी वजह से केवल एक ही बैनामा हो सका।
आरडीए की दो टाउनशिप के लिए मंजूरी मिल चुकी है, जबकि तीसरी की तैयारी शुरू कर दी गई है। आरडीए के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। सालभर में सौ गुना बजट बढ़ा है। आरडीए लगातार विकास के काम करा रहा है।
जोगिंदर सिंह, डीएम -उपाध्यक्ष आरडीए