फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now Sakhi polling station to woo women voters

Rampur News: महिला वोटरों को रिझाने के लिए अब सखी मतदान केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Now Sakhi polling station to woo women voters
रामपुर। लोकसभा चुनाव में महिला एवं दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अब हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच सखी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। यह मतदान केंद्र गुलाबी रंग में नजर आएंगे। इन केंद्रों की व्यवस्था महिला कर्मियों के हाथों रहेंगी। चुनाव आयोग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार भी नई पहल शुरू की है। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने महिला वोटरों को रिझाने के लिए नया कदम उठाया है। मतदान केंद्रों पर महिलाओं के साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग व अन्य मतदाताओं को मतदान के समय किसी प्रकार की समस्याएं का सामना न करना पड़े इसका पूरा ख्याल रखने को कहा है। मतदान केंद्र पर बिजली, पानी, रैंम्प, शौचालय जैसी सुविधाओं के अलावा दिव्यांग बुजुर्ग और महिला मतदाताओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

महिलाओं के सखी मतदान केंद्र में उनके बैठने के लिए कुर्सियां भी उपलब्ध होगी। वहीं बच्चों के लिए खेलने के लिए भी व्यवस्था होगी। इससे मतदान के लिए कतार में भी नहीं लगना पड़ेगा। मतदान केंद्र की विशेष सजावट भी की जाएगी। पूरा बूथ गुलाबी रंग में नजर आएगा। महिला कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। इसे पिंक व सखी केंद्र नाम दिया गया है। बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी तक सभी कर्मचारी महिलाएं होगी। मतदान के लिए आने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग लोगों की मदद के लिए मतदान केंद्रों पर स्काउट के स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
मतदान केंद्र की सुधरेगी हालत, चलेगा अभियान
मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालयों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने इस तरह के आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि मतदान केंद्र पर बिजली, पानी और शौचालयों की चाकचौबंद व्यवस्था करने को कहा है। इसके लिए मौका मुआयना कर इसके लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed