{"_id":"65b971f47a85114fc309f8e4","slug":"now-five-thousand-bjp-members-from-the-district-will-march-to-ayodhya-on-9th-rampur-news-c-282-1-rmp1004-114883-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब नौ को अयोध्या कूच करेंगे जिले से पांच हजार भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब नौ को अयोध्या कूच करेंगे जिले से पांच हजार भाजपाई
Wed, 31 Jan 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पांच हजार से ज्यादा भाजपाई नौ फरवरी को रामपुर से कूच करेंगे। इसके लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। उनके लिए सौ बसों की व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में विस्तार से कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है।
अयोध्या में रामलला के दर्शन शुरू हो गए हैं। पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ था और इस जत्थे ने रामलला के दर्शन किए थे। इस कार्यक्रम के बाद अब भाजपाइयों को भी रामलला के दर्शन कराने का फैसला लिया गया है। रामपुर से नौ फरवरी की सुबह पांच हजार कार्यकर्ता अयोध्या के लिए कूच करेंगे। राम मंदिर दर्शन अभियान के जिला संयोजक अशोक बिश्नोई ने बताया कि जिले के सभी 20 मंडलों से तीन-तीन नाम प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता रवाना होंगे। बताया कि सौ वसों में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता भव्य राम मंदिर को देखने नौ फरवरी की सुबह छह बजे रामपुर से प्रस्थान करें। बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भीड़ ज्यादा होने की वजह से कार्यकर्ताओं को अयोध्या आने से रोक दिया था। अब कार्यकर्ता रवाना होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने बताया कि सारी तैयारियां हो चुकी हैं। परिचय पत्र छप गए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र दिया जाएगा। कार्यकर्ता नौ फरवरी की रात्रि में अयोध्या में विश्राम करेंगे और सुबह 6 बजे सरयू नदी में स्नान कर प्रभु श्री राम जी एवं अयोध्या के भव्य मंदिर के दर्शन करेंगे। बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए अशोक बिश्नोई को जिला संयोजक व दिनेश शर्मा व दिलीप सक्सेना को सहसंयोजक बनाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --