फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Notice to schools due to low enrollment, salary of absent teacher stopped

Rampur News: नामांकन कम होने पर स्कूलों को नोटिस, गैरहाजिर शिक्षक का रोका वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Notice to schools due to low enrollment, salary of absent teacher stopped
रामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बुधवार को शाहबाद और मिलक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक गैर हाजिर मिला। गैर हाजिर मिले शिक्षक का वेतन रोकने के आदेश हुए। कई स्कूलों में पिछले वर्ष से नामांकन कम मिलने पर उन स्कूलों के सभी स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बीएसए संजीव कुमार ने शाहबाद और मिलक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कूप प्रथम, कूप सेकेंड, नोरहा मिलक, परम मिलक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय करिआ का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए को प्राथमिक विद्यालय कूप द्वितीय में एक शिक्षक गैर हाजिर मिला। जिस पर बीएसए ने गैर हाजिर मिले शिक्षक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का नामांकन पिछले वर्ष से कम पाया गया। जिस पर सभी स्कूलों के शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय नोरहा में ग्राम प्रधान द्वारा मिड-डे-मील में बच्चों को दूध न देने की शिकायत की। जिस पर बीएसए ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कारवाई करने को जिला पंचायत राज अधिकारी को विभागीय पत्र लिखा है। कई विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट का उपयोग सही नहीं पाया गया। ऐसे सभी विद्यालयों के प्रधान और इंचार्ज अध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस दौरान बीएसए के स्टेनो शुभम चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed