फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no distribution of erikshawa

सूबे में ई-रिक्शा वितरण पर रोक

Tue, 26 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Tue, 26 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
no distribution of erikshawa
रामपुर के रायपुर गांव में हौसला पोषण योजना कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को भोजन वितरण करते नगर विकास मंत्री।

विज्ञापन

 रामपुर की तरह मेरठ में भी ई-रिक्शा के लिए अपात्रों का चयन कर लिया गया। इससे नाराज नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सख्ती दिखाते हुए सूबे में ई-रिक्शा वितरण पर रोक लगाते हुए मेरठ में भी वितरण की जांच बैठा दी है। प्रदेश में अब जांच के बाद ही ई-रिक्शा बांटे जाएंगे। 

पिछले दिनों ने रामपुर में 391 मुफ्त ई-रिक्शा बांटे गए थे। कुछ दिन बाद आजम खां ने लाभार्थियों के चयन पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि ऐसे लोगों को भी रिक्शा पहुंच गए जो पैसे वाले हैं। उन्होंने लाभार्थियों के चयन की जांच बैठा दी है। आजम खां को मुरादाबाद में भी रिक्शा बांटने थे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई थीं। लेकिन, ऐन वक्त पर उन्हें यह कहकर कार्यक्रम रद कर दिया कि पहले लाभार्थियों के चयन की जांच कराई जाएगी। इसी तरह मेरठ में भी ई-रिक्शा वितरण में मानकों की अनदेखी की गई है। 
विज्ञापन


आजम खां ने सोमवार को हौसला योजना के शुभारंभ के मौके पर कहा कि शर्म की बात है कि पैसे वाले भी गरीबों का हक छीन रहे हैं। रामपुर की तरह मेरठ भी ई-रिक्शा के लाभार्थियों के चयन में मानकों की अनदेखी की गई है। मेरठ की सूची में 30 फीसदी से ज्यादा लाभार्थी अपात्र हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ में भी लाभार्थियों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कहीं अब बिना जांच कराए ई-रिक्शा नहीं बांटे जाएंगे। ताकि, हकदार को ही उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed