फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Night tournament starts, 16 teams from the state will participate

Rampur News: नाइट टूर्नामेंट शुरू, प्रदेश की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी

Sun, 09 Jun 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Night tournament starts, 16 teams from the state will participate
रामपुर। रामपुर और मुरादाबाद पुलिस की टीमों के बीच क्रिकेट मैच की शुरुआत के साथ ही केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हो गया। इस टूर्नामेंट रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा समेत प्रदेश की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों में रूद्रपुर की टीम भी खेलेगी। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भूमि पूजन कर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ज्वालानगर स्थित रजा टैक्सटाइल के मैदान में पिछले कई दिनों से केपी सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां चल रहीं थीं। शनिवार रात को टूर्नामेंट का पहला मैच शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में रामपुर पुलिस और मुरादाबाद की टीमें के बीच मुकाबला शुरू हुआ है। इससे पहले शहर विधायक आकाश सक्सेना ने विधि विधान से क्रिकेट मैदान का भूमि पूजन किया। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजन किया। इसके बाद शहर विधायक ने पिच पर जाकर नारियल फोड़ा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छोटे-छोटे शहरों की खेली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट रामपुर की प्रतिभाओं को अखिल भारतीय स्तर तक बढ़ने का अवसर देगा। टूर्नामेंट संयोजक संजू बाबा ने बताया कि पहले दिन रात आठ बजे मैच शुरू होगा, जिसमें रामपुर पुलिस और मुरादाबाद की टीमें आमने सामने होंगी। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में 16 क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें मुरादाबाद, रूद्रपुर, अमरोहा, रामपुर, बरेली समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें शामिल हैं। इस मौके पर अमित ठाकुर, अविनाश पटेल , विक्की सक्सेना , संजू शर्मा , शिवम् भारद्वाज, पराग मणि वसिष्ठ, त्रिभुवन पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed