फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nh condition vary bad in kinnaur

लाल ढांक से शौंगटोंग तक एनएच गड्ढों की भरमार

Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
nh condition vary bad in kinnaur
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर का नेशनल हाईवे-5 लालढांक से लेकर शौंगटोंग खस्ता हालत में है। हाईवे के करीब पांच किलोमीटर हिस्सा लंबे समय से दयनीय बना हुआ है। इस वजह से जिले के हजारों लोग जान जोखिम में डाल यहां से आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के लोगों ने सरकार और एनएच प्राधिकरण से समय रहते खस्ताहाल सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है। गौर हो कि जनजातीय जिले के तीनों खंडों कल्पा, पूह और निचार की हजारों की आबादी रोजाना नेशनल हाईवे-पांच पर सफर कर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के लिए आवाजाही करती है।
विज्ञापन

मगर लाल ढांक से लेकर शौंगटोंग तक करीब पांच किलोमीटर सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। इस वजह से हाईवे पर सफर करना मुश्किलों भरा हो गया है। मजबूरी में रोजाना हजारों लोग खस्ताहाल नेशनल हाईवे पर दुश्वारियां झेलने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही विकास कार्य करने में पूरी तरह से विफल रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधायक जगत सिंह नेगी ने जिले के चौरा से लकर रिकांगपिओ और कल्पा कालोनी तक टारिंग करवाकर सड़कों को दुरुस्त रखा था। मगर भाजपा के सत्तासीन होते ही जनजातीय जिले की अनदेखी शुरू हो गई है।
उन्होंने चेताया कि अगर जल्द खस्ताहाल एनएच की हालत नहीं सुधारी गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेश नेगी, महासचिव निर्मल चंद्र नेगी, भागीरथ नेगी, पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, निचार ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से एनएच की हालत सुधारने की मांग उठाई है।

एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सात दिन के भीतर पैचवर्क शुरू किया जाएगा। लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed