{"_id":"66709dfba5bcfe39a2038cc4","slug":"new-york-club-won-the-match-by-16-runs-rampur-news-c-282-1-rmp1006-123931-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: न्यूयॉर्क क्लब ने 16 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: न्यूयॉर्क क्लब ने 16 रन से जीता मैच
विज्ञापन
रामपुर। टांडा में मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे हाजी अब्दुल माजिद एवं अख्तर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यूयॉर्क क्रिकेट क्लब ने अमान क्रिकेट क्लब को 16 रन से हराकर मैच जीत लिया। रविवार को आयोजित हुए मैच में न्यूयॉर्क क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए। न्यूयॉर्क क्लब की तरफ से मास्टर नफीस ने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 बॉल में 48 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे अमान क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 122 रन ही बना सकी।
न्यूयॉर्क क्रिकेट क्लब की तरफ सबसे अच्छी बॉलिंग सलमान ने की। जिन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच मास्टर नफीस रहे। कमेंट्री जहीर जिया, सईद सागर अब्दुर्रज्जाक और इरफान ने की। स्कोरर मौलाना इफ्तिखार, मौलाना जुनैद व अंपायरिंग मुहम्मद नदीम गोरे, आकिब गुल ने की।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुहम्मद नफीस को कमेंटेटर सईद सागर द्वारा दिया गया। टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक पालिका अध्यक्ष के पति हाजी सरफराज आलम, अध्यक्ष मुहम्मद इरफान, अजीम विक्टोरिया, सभासद मेराजुल इस्लाम, सभासद एम सगीर, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।