फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   new sp told

सिस्टम से काम करेगी पुलिस, पैसों से नहीं : अंकित मित्तल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
new sp told
रामपुर। जिले में पुलिस अब सिस्टम से काम करेगी, पैसों से नहीं। नवागत एसपी अंकित मित्तल ने जिले में कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएं और कार्यशैली को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेकिंग के नाम पर पुलिस ने बदसलूकी की तो पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चित्रकूट से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस अंकित मित्तल ने रामपुर एसपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में लंबित मामलों, बड़े मुद्दों और अन्य बिन्दुओं पर जानकारी ली। मूल रूप से हरियाणा निवासी अंकित मित्तल 2014 बैच के आईपीएस हैं और पुलिस मैनेजमेंट में भी मास्टर्स डिग्री धारक हैं। आईपीएस में चयन का श्रेय वो अपने पिता राजेंद्र मित्तल को देते हैं। बताया कि उनकी माता शिक्षक रहीं और प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने अपनी माता के स्कूल से ही ग्रहण की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच अच्छे संबंध रहेंगे, पुलिस अब पैसों से नहीं सिस्टम से काम करेगी। अपराधों को रोकने के लिए चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। लेकिन, चेकिंग के दौरान अगर पुलिस द्वारा किसी के साथ बदसलूकी की शिकायत मिली और सही पाई गई तो पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चेकिंग जनता की सुरक्षा के लिए है, इसमें जनता से भी सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि आम जनता हो या फिर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सभी की समस्याएं सुनी जाएंगी और प्राथमिकता से निस्तारित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed