फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Net will be brought from Kanpur to catch crocodile

Rampur News: मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कानपुर से मंगाया जाएगा जाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Net will be brought from Kanpur to catch crocodile
स्वार। क्षेत्र के भगवंतनगर गांव के पास पीलाखार नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। वन विभाग का कहना है कि ग्रामीण इससे छेड़छाड़ करने से बचें अन्यथा वह हमला कर सकता है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए विशेष प्रकार का जाल कानपुर से मंगाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा पर बसे कोतवाली क्षेत्र के भगवंतनगर गांव की पूर्वी दिशा पर बह रही पीलाखार नदी में बीते कुछ समय से मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। यह जिस जगह दिखा उसके बराबर से ही लोग ह्यूम पाइप के पुल से होकर लोग माचियागढ़ आदि कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। शुक्रवार को नदी के बीचों -बीच एक टीले पर मगरमच्छ को धूप सेंकता हुआ देखा गया था। मगरमच्छ होने की खबर जब ग्रामीणों को हुई तब वहां लोगों का तांता लग गया। लोगों ने मगरमच्छ की वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

शनिवार को भी मगरमच्छ को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल दिखाई दिया। गांव निवासी परवेज खान ने बताया कि ग्रामीण अब नदी के किनारे पशुओं को पानी पिलाने अथवा नहाने के लिए भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन अधिकारी भंडारी ने बताया कि मगरमच्छ आमतौर पर मनुष्य को तभी निशाना बनाते हैं जब उसके साथ छेड़छाड़ की जाए। उनका कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed