फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   navrat

नवरात्र ः मंदिर-बाजारों में बढ़ी रौनक

Mon, 27 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Mon, 27 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
navrat
रामपुर मंे माता दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर मंे नवरात्र के उपलक्ष्य में की गई सजावट । अमर उजाला

विज्ञापन

मां भगवती के नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर जिले भर में मंदिरों से लेकर बाजार तक में रविवार से रौनक बढ़ गई। शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया तो बाजारों में पूजन सामग्री से लेकर माता के श्रृंगार और फलाहार में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों की बिक्री रही।

नवसंवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत मंगलवार से होगी। मंगलवार से अगले नौ दिनों तक मां भगवती के शक्ति, प्रेम, ज्ञान, सुख-समृद्धि समेत अन्य रूपों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। मंदिरों से लेकर घरों तक में माता की भेंट, जगराते और कीर्तन होंगे। रविवार को शहर के पुराना गंज स्थित माई का थान मंदिर, हरिहर मंदिर, श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ, सिविल लाइंस स्थित मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर, मनोकामना मंदिर समेत सभी मंदिरों में मां का श्र्ृांगार कर मंदिरों को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू कर दिया गया।  वहीं दूसरी ओर नवरात्र व्रतों के लिए आवश्यक पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी बाजरों में भीड़ रही।
विज्ञापन


हवन सामग्री, श्रृंगार सामग्री, माला, चुनरी, मां की अखंड ज्योत, मां की पोशाक, मूर्तियों, कूटू के आटे, चोया, कपूर, लौंग, नारियल आदि की भी जमकर खरीदारी शुरू कर दी गई है। चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं।  इससे पूर्व संध्या पर माता का श्रृंगार कर सजी प्रतिमाओं के साथ माता के आगमन के लिए झिलमिलाझाती झालरों से मंदिर सज गए। इसके साथ ही माता की विभिन्न फोटो, मूर्तियों, चुनरी और अन्य श्रृंगार के सामान के साथ दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed