{"_id":"586becc54f1c1b945d158413","slug":"national-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकीरत ने आठ सौ मीटर दौड़ 2.01 मिनट में पूरी कर नेशनल रिकार्ड बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकीरत ने आठ सौ मीटर दौड़ 2.01 मिनट में पूरी कर नेशनल रिकार्ड बनाया
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के नवाबगंज स्थित मीरीपीरी खालसा एकेडमी स्कूल में मेडल लेकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करती प्रबंधक कमेटी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरीपीरी खालसा एकेडमी के हरकीरत सिंह और अनुराधा ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक प्रतियोगिता में लंबी दौड़ कम समय में पूरी करते हुए इतिहास रच दिया। हरकीरत ने गोल्ड तो अनुराधा ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। उनके इस प्रदर्शन से कालेज का ही नहीं बल्कि जिले भर का नाम रोशन हुआ है।
सीबीएसई की 21वीं नेशनल एथलेटिक प्रतियोगिता गुजरात के वड़ोदरा में 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें मीरीपीरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इतिहास रचा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य हरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि गुजरात के वड़ोदरा शहर में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनके विद्यालय के हरकीरत सिंह व अनुराधा गंगवार भी गई थी। जिसमें हरकीरत ने बालक वर्ग की अंडर-14 की आठ सौ मीटर दौड़ मात्र 2.01 मिनट में पूरी करके नेशनल रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि, अनुराधा गंगवार ने बालिका वर्ग की अंडर 17 की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और 800 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मंगलवार की सुबह गुजरात के वड़ोदरा से नेशनल खेलकूद में रिकार्ड बनाकर लौटे हरकीरत सिंह और अनुराधा गंगवार का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।
विज्ञापन