{"_id":"6085a6be8ebc3e82aa0eb9e9","slug":"national-highway-5-open-after-36-hour-rampur-news-sml3685429181","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बहाल
विज्ञापन
पूर्वनी झूला के पास बंद एनएच-5 बहाल हुआ बहाल
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर में नेशनल हाईवे पांच 36 घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। बर्फबारी और बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से हाईवे बाधित हो गया था। एनएच-5 पर पूह और काजा की ओर अब वाहनों की सुचारू रूप से आवाजाही हो रही है। वहीं जिले के पूह और निचार खंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
गौर हो कि एनएच पांच पूर्वर्णी झूला, नेसंग, स्पीलो नाला, भगत नाला और टिंकू नाला सहित कई अन्य स्थानों पर बर्फबारी और बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। ऐसे में पूह काजा और स्पीति की ओर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। एनएच बाधित होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन बाधित मार्ग को बहाल करने में जुट गया। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के गिरने से बीआरओ को हाईवे बहाल करने में 36 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके बाद रविवार दोपहर 12 बजे मार्ग बहाल हो पाया। वहीं बर्फबारी से बाधित जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर रविवार को भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई है। सीमा सड़क संगठन के ओसी पीके सिंह ने कहा कि अवरुद्ध एनएच को रविवार दोपहर 12 बजे बहाल कर दिया है। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी गोपाल सिंह नेगी ने कहा कि एनएच बहाल होते की पूह काजा की ओर निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
200 में 120 ट्रांसफार्मर हुए बहाल
बेमौसम आसमान से बरसी आफत के चलते किन्नौर जिले के पूह खंड में चौथे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जबकि जिले के अधिकांश इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। विद्युत बोर्ड ने बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को दुरूस्त करने का कार्य युद्धस्तर से चलाया है। बोर्ड ने बर्फबारी से बाधित 200 में 120 विद्युत ट्रांसफार्मर दुरूस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है।
इनसेट
विद्युत बोर्ड के एक्सईएन रिकांगपिओ टाशी नेगी ने बताया कि पूह खंड में देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। पूह और निचार खंड के ऊंचाई वाले इलाकों में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, इन्हें दुरूस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।