{"_id":"6076f5c18ebc3e8d1853d76f","slug":"national-fire-service-day-celebreted-in-aani-kullu-rampur-news-sml3674279122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल चौकी आनी में शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल चौकी आनी में शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
आनी में बांबे डाक भीषण अग्निकांड के शहीदों को दमकल कर्मियों ने दी श्रद्घांजलि।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी में नेशनल फायर सर्विस डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने 14 अप्रैल 1944 शहीद हुए दमकल कर्मियों की शहादत को याद किया। आनी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश नेगी ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को फोर्टस्टीकेन नाम के मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई। जहाज में रूई की गांठें, विस्फोटक और युद्ध उपकरण भरे थे।
आग लगने की खबर मिलते ही मुंबई फायर सर्विस के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अपनी जान की परवाह किये बगैर अदम्य साहस और बहादुरी दिखाते हुए इन जांबाज सैनिकों ने आग को बुझाने की पूरी कोशिश की और आग को काबू में कर लिया गया, लेकिन जहाज पर विस्फोटक सामग्री होने के कारण 66 फायरमैन आग की चपेट में आकर जान गंवा बैठे।
इन 66 सैनिकों ने जिस साहस और बहादुरी का परिचय दिया, उसकी याद में हर साल 14 अप्रैल को देश भर में नेशनल फायर सर्विस डे मनाया जाता है। आनी में उन्होंने अपने कर्मचारियों सहित शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भागीरथ, प्रीतम सिंह, जगत राम, डोला सिंह, चेत राम, भीम सिंह, वीर प्रताप, दूनी चंद, प्रेम सिंह, घनश्याम और बिहारी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।