{"_id":"5be72148bdec22695176b012","slug":"nanital-hiwayjam-in-bilaspur-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन, यात्री परेश्ाान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन, यात्री परेश्ाान
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर शनिवार को रेत भरा ट्रक खराब होने से तीन घंटे लोग जाम में फंसे रहे। वहीं, नगर के आंतरिक मार्गों पर भी लोग जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे वाहन हाईवे से घंटो रेंग-रेंगकर गुजरे। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नगर में नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास शनिवार की अपराह्न करीब एक बजे रुद्रपुर से रामपुर जा रहा रेत भरा एक ट्रक एक्सल टूटने की बजह से अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के वढ़ते दबाब ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा माठख्ेाड़ा रोड, पुरानी तहसील रोड, मिलक-केमरी रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग रेंग कर नगर से काफी देर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने बाद में जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार श्रोतिया ने बताया कि ट्रक को हाईवे से हटवा दिया था। इसके बाद यातायात सुचारु हो गया था। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि एक तो हाईवे पहले से ही जर्जर है। फिर प्रशासन की शिथिलता के कारण लोगों द्वारा हाईवे किनारे किया गया अतिक्रमण भी यातायात व्यवस्था चरमराने में अहम भूमिका निभाता है। जिसे हटाने में प्रशासन पूरी ततरह से नाकाम है। वहीं हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक बाजार भी जाम लगाने में अहम भूमिका निभाती है।