फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nanital hiway five hours jam

नैनीताल हाईवे पर फिर लगा जाम

Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
nanital hiway five hours jam
रामपुर के बिलासपुर में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर सोमवार को गन्ने से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। 

 नैनीताल हाईवे पर सोमवार की अपराह्न करीब एक बजे गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित विसारतनगर के पास ट्रैक्टर खराब हो गया। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन


रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर से अधिक जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण भी रहा। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम पांच बजे तक खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे लोगों का कहना था कि पुलिस व प्रशासन को इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि वह ओवरलोड वाहनों को नियंत्रित करने के लिए डीएम को पत्र भेजकर आरटीओ व पुलिस को निर्देशित करने की बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed