फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nanital hiway 8 hours jam

नैनीताल हाईवे आठ घंटे जाम, रेंगे वाहन 

Sun, 16 Oct 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर/ रामपुर  Updated Sun, 16 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
nanital hiway 8 hours jam
बिलासपुर में हाईवे पर जाम में फंसे वाहन और शनिवार को बिलासपुर के मुख्य चौराहे पर जाम में फंसे स्कूली बच्चे। अमर उजाला

विज्ञापन

साप्ताहिक पैठ और अतिक्रमण की वजह से शनिवार को फिर नैनीताल हाईवे जाम की चपेट में आ गया। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस जूझती हुई नजर आई। सुबह करीब दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। जिसकी वजह से स्कूली बच्चों और नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इधर, एसडीएम ने कहा कि हाईवे से अतिक्रमण न हटाए जाने पर ईओ का जवाब तलब किया जाएगा। 

नगर में जर्जर नैनीताल हाईवे के किनारे बेतहाशा अतिक्रमण है। लोगों ने अवैध रूप से हाईवे किनारे फड़, खोखे, ठेले आदि लगा रखे हैं। शनिवार को साप्ताहिक पैठ होने के कारण लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। सुबह करीब दस बजे रामपुर और रुद्रपुर से आने व जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। जिसकी वजह से एक के पीछे एक वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हालात खराब हो गए। वहीं छोटे वाहन चालकों के जल्दी निकलने के कारण वाहन आड़े-तिरछे फंस गए। 
विज्ञापन


जिसकी वजह भारी वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। इसके चलते हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी तहसील आदि रोडों पर भी जाम लग गया। कोतवाली पुलिस जाम को खुलवाने को जूझती रही। शाम छह बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। इस बीच जाम में फंसे स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटक भी परेशान दिखे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जाम लगने की खास वजह हाईवे किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है। पुलिस पूरे दिन जाम खुलवाने में लगी रही थी। इधर,  एसडीएम  दुर्गा  शंकर  गुप्ता  ने   बताया  कि  नगरपालिका प्रशासन  को  अतिक्रमण  करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया था, मगर कोई कार्रवाई न करने पर फिर जाम लग गया है। इस मामले में ईओ से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed