फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nanital highway 5 hours jam

नैनीताल हाईवे पांच घंटे जाम, डीएम फंसे

Wed, 23 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
nanital highway 5 hours jam
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसा डीएम का काफिला।
 नैनीताल हाईवे पर मंगलवार को फिर पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में डीएम का काफिला भी फंस गया। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रेंग-रेंग के वाहन गुजरे। जाम में फंसे यात्रियों का बुरा हाल रहा। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे वाहनों का दबाव बढ़ गया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। रुद्रपुर और रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की एक वजह नगर के हाईवे पर दोनों ओर फैला अतिक्रमण भी है।
विज्ञापन


कई बार मांग उठाने के बाद भी प्रशासन इसे हटवाने के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जाम में डीएम राकेश कुमार सिंह भी फंस गए। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह डीएम के काफिले को मेन चौराहे से पार कराया गया। जाम में फंसे किच्छा निवासी अजय नारंग, रामपुर के राहुल अग्रवाल, मुरादाबाद के कारोबारी कुलविंद्र  सिंह ने कहा कि वो जब भी रुद्रपुर जाते हैं, बिलासपुर के जाम में जरूर फंसते हैं। पता नहीं पुलिस-प्रशासन जाम न लगने का स्थायी समाधान क्यों नहीं निकालता है।
विज्ञापन


वाहन शाम तीन बजे तक रेंग-रेंग कर गुजरे। पुलिस ने किसी तरह जाम शाम पांच बजे तक खुलवाया। कोतवाल जीडी जोशी ने बताया कि होली के मद्देनजर पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए मुख्य स्थानों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed