फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of student

12वीं के छात्र का गला घोंटा, पैर की नस काटी

Thu, 06 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में 12वीं के छात्र आसिव (17)  की गला घोंटकर बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। हत्या इतनी निर्ममता से की गई कि देखने वालों के दिल दहल उठे। दुस्साहसिक हत्यारों ने आसिव को फंदे पर लटकाने के बाद उसकी एड़ी काट दी और उसके मरने का इंतजार करते रहे।हत्या के पीछे छात्र का एक लड़की से प्रेम प्रसंग बताया गया है। हत्या में नदीम, असीम, वसीम, नईम,  सरताज,  जमील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद पड़ोसी परिवार  फरार है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लिया है।


कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर गांव मोहम्मद इस्माइल का बेटा आसिव (17) धर्मवीर सिंह मेमोरियल इंटर कालेज भैंसोडी में कक्षा 12 में पढ़ता था। उसके अभी दो विषयों की परीक्षा बची थी। वह अपने मकान पर अपने दो छोटे भाइयों के साथ दूसरी मंजिल पर सोया था। परिजनों का आरोप है कि बुधवार की रात कुछ लोग अपने मकान की छत से होकर सोते हुए आसिव के कमरे में पहुंच गए और उन्होंने तीनोें भाइयों को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। आसिव कोे वह कनपटी पर तमंचा लगाकर दूसरे कमरे में ले गए और एक दुपट्टे से गला घोंटकर  फंदे पर लटका दिया। उसकी पैर की एड़ी की नसें काट दीं।
विज्ञापन


हत्यारे आसिव के दम तोड़ने तक यहीं पर रहे। बाद में दोनों छोटे भाइयों शाकिर और शारिफ को धमकाकर फरार हो गए। तड़के आसिव के पिता नमाज को चले गए। लौटकर आए तब उन्होंने अपने दोनों बेटों की चीख-पुकार सुनी तो आसिव की हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। बवाल की आशंका में कई थानों की पुलिस और वज्र वाहन बुला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed