फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in tanda locality, accused arrested

टांडा के अपलगढ़ में जीजा ने की साले की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
murder in tanda locality, accused arrested
टांडा (रामपुर)। टांडा थाना क्षेत्र के अपलगढ़ गांव में जीजा ने साले की हत्या कर दी। शनिवार रात करीब आठ बजे जीजा अपने साले को छत पर ले गया था। इसके बाद जीजा नीचे आ गया लेकिन, साला नहीं आया। परिजन जब छत पर गए तो वहां पर साला गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह आरोपी के ससुराल पक्ष की संपत्ति का लालच बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अपलगढ़ गांव निवासी रामगोपाल ने बताया कि कोतवाली टांडा क्षेत्र के नगला गांव निवासी उसका दामाद नंदकिशोर उसके घर आया हुआ था। शनिवार रात में उसका बेटा अर्जुन (20) और उसका दामाद नंदकिशोर छत पर कुर्सी पर बैठे थे, जबकि परिजन नीचे थे। रात में परिजनों ने जब खाने के लिए पूछा तो नंदकिशोर ने खाना खाने से इंकार कर दिया। रामगोपाल अपने बेटे अर्जुन को खाने के लिए बुलाने को छत पर गए तो अर्जुन गंभीर हालत में जमीन पर औंधे मुंह पड़ा तड़प रहा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। जिस पर परिजन घबरा गए और आननफानन में अर्जुन को एक चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर गए। जहां पर चिकित्सक ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अर्जुन के गले पर निशान भी थे परिजनों ने नंदकिशोर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नंदकिशोर को हिरासत में ले लिया और अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में अर्जुन की मौत के बाद कोहराम मच गया है। आरोपी नंदकिशोर की लालपुर गांव में बाइक सर्विस की दुकान है। जिस पर अर्जुन भी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed