फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Murder accused clerk shoots lawyer in front of his wife

Rampur News: हत्यारोपी लिपिक ने पत्नी के सामने ही अधिवक्ता को मारी गोली

Thu, 12 Feb 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Murder accused clerk shoots lawyer in front of his wife
रामपुर में साथी की हत्या के बाद जिला अस्पताल में हंगामा करते वकीलों को समझाती पुलिस। संवाद
रामपुर। जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के बाद कर्मचारी सहम गए और परिसर में सन्नाटा छा गया। अधिवक्ता की पत्नी भी जिला पंचायत में वरिष्ठ लिपिक हैं और उनके सामने ही हत्यारोपी ने उनके पति को गोली मार दी। वह बचाव को आगे आईं तो उन्हें भी पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर बुधवार को उस वक्त दहल गया जब गोलियों की तड़तडहाट लोगों ने सुनी। गोली अधिवक्ता फारुख अहमद को लगी थी। दोपहर सवा बजे हुई इस घटना के दौरान अचानक फारूख अहमद को गोली मारी गई। उनकी पत्नी जिला पंचायत की वरिष्ठ लिपिक निशी गौसिया पर भी हमला कर दिया गया। उन पर पिस्टल की बट से हमला किया गया, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल अधिवक्ता व उनकी पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद अधिवक्ताओं की भीड़ जिला अस्पताल पहुंच गई। जिला अस्पताल में सैकड़ों अधिवक्ता यहां हंगामा करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। बरेली जोन की पुलिस को भी कुछ ही देर में बुला लिया गया। इस दौरान पुलिस बल को जिला अस्पताल में तैनात कर दिया गया। देर शाम तक पुलिस मौके पर ही डेरा डाली रही। एसपी खुद भी मौके पर डटे रहे। अधिवक्ताओं के गुस्से को शांत कराने का प्रयास वह खुद भी करते हुए नजर आ रहे थे। अस्पताल में लगातार कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कैमरे मिले बंद, एक तस्वीर में महिला कर्मी पर हमला करते दिखा हत्यारोपी
रामपुर। जिला पंचायत में सुरक्षा की दृष्टि से कई कैमरे लगाए गए हैं। हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, लेकिन जिस दफ्तर में गोली चली उस कमरे का कैमरा बंद मिला। हालांकि दूसरे कमरे में हमलावर अधिवक्ता की पत्नी पर पिस्टल की बट से हमला करते हुए दिखा। इसके अलावा पुलिस ने कई और कैमरों की फुटेज को खंगाला। जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में ही यह कैमरे खंगाले गए।
वकील की हत्या की गहनता से हो जांच
रामपुर। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने अधिवक्ता की हत्या की निंदा की है। उन्होंने हत्या की गहनता से जांच करवाने का अनुरोध किया है। दिनदहाड़े हत्या से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हैं। साथ ही जिला पंचायत की गरिमा को भी ठेस पहुंची है, जिससे जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहा है।

-------------

वेस्ट यूपी में अधिवक्ता करेंगे आंदोलन, आज रहेगी हड़ताल
रामपुर। अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े वकीलों रोष फैल गया है। बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
अधिवक्ता फारुख अहमद की दिनदहाड़े हत्या के बाद अधिवक्ता भी सकते में हैं। घटना की जानकारी के बाद अधिवक्ताओं में गुस्सा छा गया। गुस्साए वकीलों ने जिला अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया। हंगामे के बाद मौक पर मौजूद पुलिस अफसरों ने काफी समझाया। घटना के बाद बार एसोसिएशन की ओर से घोषणा की गई कि बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहा जाएगा। साथ ही इसको लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

बार एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद उसमान ने बताया कि बार की ओर से बार सभागार में बृहस्पतिवार को शोक सभा होगी। इसके बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिले भर के वकीलों से न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया गया है। बार की इस घोषणा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों ने समर्थन किया है। उन्होंने इस मामले में बृहस्पतिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed