फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Municipality budget presented, estimated income of Rs 17.69 crore

Rampur News: नगर पालिका का बजट पेश, 17.69 करोड़ आय का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipality budget presented, estimated income of Rs 17.69 crore
बिलासपुर। नगर पालिका परिषद की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए करीब 58.89 करोड़ रुपये की आय और 41.20 करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया गया, जिसमें 17.69 करोड़ रुपये के लाभ का अनुमान जताया गया। पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बजट समेत सभी आठ प्रस्तावों को सदन से स्वीकृत करा लिया। हालांकि, दो सभासदों ने बैठक पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सदन का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पालिका सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मित्तल ने की। ईओ डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई, जिसकी सदन ने पुष्टि की। इसके बाद सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति, कूड़ा निस्तारण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सदन ने आवारा कुत्ते पकड़ने, चार नए शौचालय बनाने, पार्क एवं शहीदों की प्रतिमाएं लगवाने, पालिका परिसर में मीटिंग हॉल व रिकॉर्ड रूम बनाने, नालों के चौड़ीकरण के लिए बिजली के पोल शिफ्ट करने और अतिक्रमण पर जुर्माना लगाने जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बबीता रानी, सरबजीत कौर, अमन वर्मा, रुखसाना, जाकिर हुसैन, नाजिम खान, मीनाक्षी रस्तोगी, वसीम, सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां सहित कई सभासद और अधिकारी उपस्थित रहे।



दो सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार
नगर पालिका परिषद की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में दो सभासदों ने जमकर हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासद मोहसिन खान और फैजान खां ने पालिका प्रशासन पर फर्जी बैठकें और फर्जी प्रस्ताव पास करने का आरोप लगाया। दोनों सभासदों का कहना था कि पिछली बैठक छह मार्च 2025 को हुई थी, जिसके बाद पूरे साल कोई बैठक नहीं हुई, जबकि अभिलेखों में बीच में एक और बैठक दिखाई गई है, जिसकी तिथि भी अंकित नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं और इसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों से करेंगे। वहीं, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने दोनों सभासदों के आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed