{"_id":"60a004028ebc3e36b04afc9b","slug":"monkey-climbed-on-tree-with-purse-full-of-money-rained-notes-rampur-news-mbd3891231146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : पेड़ से होने लगी रुपयों की बरसात, बटोरने के लिए मची होड़, बाद में होना पड़ा मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : पेड़ से होने लगी रुपयों की बरसात, बटोरने के लिए मची होड़, बाद में होना पड़ा मायूस
Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
सार
शाहबाद कोतवाली में पीआरवी डायल 112 गाड़ी पर तैनात कुलदीप कुमार का पर्स कोतवाली गेट पर खड़ी गाड़ी में रखा हुआ था। गाड़ी को खड़ा कर कुलदीप कुमार कोतवाली मेस में भोजन करने चले गए। वह अपनी गाड़ी का शीशा बंद करना भूल गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र में डॉयल 112 पुलिस कर्मी का पर्स लेकर बंदर पाखड़ के पेड़ पर चढ़ गया। बंदर पर्स को खोलने के बाद नोट बरसाने लगा। नीचे खड़े लोगों ने जब ऊपर से नोट गिरते देखे, तो उन्हें बटोरने के लिए होड़ मच गई। लेकिन बाद में लोगों ने पुलिसकर्मी के सभी नोट वापस कर दिए।
विज्ञापन
शाहबाद कोतवाली में पीआरवी डायल 112 गाड़ी पर तैनात कुलदीप कुमार का पर्स कोतवाली गेट पर खड़ी गाड़ी में रखा हुआ था। गाड़ी को खड़ा कर कुलदीप कुमार कोतवाली मेस में भोजन करने चले गए। वह अपनी गाड़ी का शीशा बंद करना भूल गए। इस दौरान एक बंदर गाड़ी के अंदर घुसा गया और उनका पर्स उठाकर ले गया। पर्स ले जाकर बंदर सामने खड़े पाखड़ के पेड़ की चोटी पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बंदर ने उसे जब खोलने का प्रयास किया तो उसमें रखे 50 और 100 के नोट गिरना शुरू हो गए। नोट गिरते देख नीचे खड़े लोगों में नोटों को बटोरने के लिए होड़ मच गई। इसी दौरान कुलदीप कुमार का आईकार्ड नीचे गिरा तो लोगों को मामले की जानकारी हुई। तब लोगों ने बंदर द्वारा गिराए गए रुपये, आईकार्ड व अन्य कागज थाने जाकर पुलिस को सौंप दिए। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी ने कुलदीप कुमार को मेस में जाकर घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन