फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   monday of sawan month

हर-हर महादेव जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 26 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Tue, 26 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
monday of sawan month
मक्का मिल कलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जल चढाती महिलाएं।

विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष और ओम नम: शिवाय का मंत्रोच्चारण के बीच सावन के पहले सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में शिवभक्तों और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए भक्त सुबह चार बजे से ही शिवालयों पर जुटने शुरू हो गए। 

सावन माह में शिवजी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। सावन के पहले सोमवार पर पंजाबनगर के निकट नंदगांव स्थित ओउम नागेश्वर महादेव मंदिर, भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर और रठौंडा स्थित शिव मंदिर में से लेकर अन्य स्थानीय मंदिरों में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। हाईवे से लेकर शिवालयों तक में भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। शिव भक्तों ने परिक्रमा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए मंदिर से बाहर तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग फल, मिष्ठान, पुष्प आदि अर्पण कर भगवान भोलेनाथ का ध्यान कर पूजा की।   इसके साथ ही शहर में भी सिविल लाइंस, ज्वालानगर, अजीतपुर, मिस्टन गंज, पुराना गंज समेत अन्य क्षेत्रों के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हाईवे से लेकर शिवालयों तक में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सावन के पहले सोमवार होने की वजह से कांवड़ियों की संख्या कम रही,जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed