फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   modicity

सदाबहार गीतों से गूंजा मोदी सिटी

Sun, 20 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
modicity
मोटीसिटी में टैलेंट हंट के ग्रैंड फिनाले में गीत प्रस्तुत करती छात्रा।

विज्ञापन

दयावती मोदी अकादमी की ओर से हुए टैलेंट हंट कम म्यूजिकल बोनांजा का फाइनल राउण्ड शनिवार को एमडीपीएल हॉल में हुआ, जिसमें रामपुर, मुरादाबाद, बिलासपुर और रूद्रपुर के स्कूलों के 24 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी ने सदाबहार गानों के सुरों को सुनाया, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्मार्ट मोदीसिटी कार्पोरेट आफिस के अधिकार एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल प्रकाश, प्रेसीडेंट लीगल एंड टेक्सेशन विनोद ढ़ींगरा, चीफ फाइनेंस कंट्रोलर एके तयाल, प्रेसीडेंट अखिलेश सक्सेना, जनरल मैनेजर हयूमन रिसोर्स विद्या छाबड़ा, ट्स्टी डा. अर्चना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में संगीत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इनमें ऑल इंडिया की वरिष्ठ कलाकार डा. शोभा माथुर, मशहूर गजल गायक जुनैद अख्तर, आकाशवाणी की वरिष्ठ कलाकारा सरिता कक्कड और आकाशवाणी के वरिष्ठ एनाउन्सर सुरेंद्र राजेश्वरी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर निर्णय दिया। प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed