फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   modi factory

आश्वासन के बाद मोदी फैक्ट्री पर किसानों का धरना स्थगित

Mon, 09 May 2016 12:50 AM IST
रामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
modi factory
मोदी फैक्ट्री प्रकरण
प्रशासन की मध्यस्थता के बाद आखिरकार किसानों का धरना अब समाप्त हो गया है। फैक्ट्री प्रबंधतंत्र ने किसानों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की है, जिसके बाद फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बताते  चलें कि शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव के लोगों ने शुक्रवार को मोदी फैक्ट्री पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया था। उन्होंने फैक्ट्री में  रोजगार दिलाने की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

 

 

गुस्साए लोगों  ने फैक्ट्री गार्ड की पिटाई कर दी थी। साथ ही गमले भी फेंक दिए थे। ग्रामीण  शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। रविवार को फैक्ट्री गेट पर बैठे किसानों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल के पास पहुंचा,जहां किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बीच फैक्ट्री के डायरेक्टर एस रहमान को भी बुलवा लिया गया। दोनों पक्षों के बीच प्रशासन ने वार्ता कराई। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगो को एक बार फिर दोहराया,जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी दोनों पक्षों से आपसी सुलह समझौता कर समस्या का हल निकालने को कहा।

 

डायरेक्टर ने किसानों की मांगों को फैक्ट्री के प्रबंधतंत्र के सामने रखने का भरोसा दिया है। इस भरोसे के बाद फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया है। फैक्ट्री के डायरेक्टर एस रहमान का कहना है कि आश्वासन के बाद गेट पर से किसानों का धरना समाप्त करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed