{"_id":"589389a44f1c1b4a40e81b60","slug":"mlc-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ बजे से डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ बजे से डाल सकेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधान परिषद की बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक सीट के सदस्य पद के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
विधान परिषद सदस्य की बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक सीट के लिए चुनाव के लिए पिछले काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। इन तैयारियों को अब पूरा कर लिया गया है। बरेली-मुरादाबाद सीट पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस सीट पर रामपुर से 9386 वोटर वोटिंग करेंगे। इसके लिए मतदाता सूची को अपडेट कर लिया गया है। मतदान के लिए जिले को छह जोन में बांट दिया है। यहां पर एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही तहसीलदारों के साथ ही जिला स्तरीय अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। चुनाव के लिए 21 माइक्रो आर्ब्जरवर तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई। इस दौरान एडीएम एमपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन