फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mla rajbala issue

भाजपा विधायक के आचार संहिता उल्लंघन मामले में 26अक्तूबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
mla rajbala issue
रामपुर। मिलक विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजबाला से जुड़े चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में गुरुवार को तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने 26 अक्तूबर की तारीख लगा दी है।
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन का मामला वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का है। उस वक्त राजबाला मिलक-शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार थीं। वह चुनाव जीत गई थीं। चुनाव प्रचार के दौरान 11 फरवरी 2017 को उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा तत्कालीन दारोगा जितेंद्र वर्मा की ओर से कराया गया था, जिसमें राजबाला पर बिना अनुमति धमोरा में जनसभा करने का आरोप है। पुलिस ने इस मुकदमे में विवेचना के बाद चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएकोर्ट में चल रही है। इस प्रकरण में मंगलवार सात सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप तय कर दिए गए थे। गुरुवार को मामले में तारीख थी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता राम औतार सिंह सैनी ने बताया कि विधायक राजबाला से संबंधित आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण मामले में अगली तारीख 26 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed