फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   MLA did not approve to develop Gandhi Samadhi as a tourist place

गांधी समाधि को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को विधायक ने नहीं दी मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
MLA did not approve to develop Gandhi Samadhi as a tourist place
गांधी समाधि, रामपुर। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। गांधी समाधि को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने मंजूरी नहीं दी है। डॉ. फात्मा ने यह कहते हुए जिला प्रशासन को फाइल वापस कर दी है कि गांधी समाधि का पहले ही बहुत विकास हो चुका है। विधायक की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से गांधी समाधि को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निर्धारित 28 लाख रुपये जारी नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत रामपुर में गांधी समाधि, भमरौवा मंदिर, रठौंडा मंदिर, सैनी मंदिर स्वार और नवाबगंज गुरुद्वारे का विकास कराया जाना है। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी योजना तैयार की गई है। विभाग की ओर से प्रस्ताव जिले को भेजा गया था। जिन स्थलों का चयन किया गया था उसके लिए संबंधित विधायक से मंजूरी ली जानी थी। संबंधित विधायकों को उनके क्षेत्र की योजनाओं से संबंधित फाइल मंजूरी के लिए भेजी गई थी। स्वार विधानसभा सीट पर अभी कोई विधायक नहीं है, लिहाजा उसकी मंजूरी की आवश्यकता नहीं थी। ऐसे में सैनी मंदिर, स्वार का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। बाकी चमरौआ के विधायक नसीर खां, बिलासपुर के विधायक बलदेव सिंह औलख और मिलक की विधायक राजबाला ने अपने-अपने क्षेत्र की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। शहर विधायक और सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने गांधी समाधि के विकास की योजना को अपनी मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने यह कहते हुए फाइल वापस कर दी है कि गांधी समाधि पर पहले ही बहुत विकास हो चुका है। वहां विकास और मरम्मत कार्य की आवश्यकता नहीं है। एडीएम और नगरपालिका के ईओ ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर योजना को अपनी संस्तुति देने का अनुरोध किया था। विधायक की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से गांधी समाधि के विकास के लिए 28 लाख रुपये पर्यटन विभाग को नहीं मिल सकेंगे।
विज्ञापन

गांधी समाधि को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना की फाइल विधायक डॉ. तजीन फात्मा को 20 दिन पहले भेज दी गई थी। विधायक ने यह कहते हुए फाइल वापस कर दी है कि गांधी समाधि पर पहले ही बहुत विकास कार्य हो चुके हैं। वहां नया कार्य कराए जाने की आवश्यकता नहीं है। विधायक की मंजूरी नहीं मिलने से गांधी समाधि के विकास के लिए निर्धारित 28 लाख रुपये जारी नहीं हो सकेंगे। अन्य स्थलों के प्रस्तावों को संबंधित विधायकों ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed