फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mixed mava

अफसर बेखबर..यानी मिलावटी मावा खाइए और बीमार हो जाइए

Fri, 03 Mar 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

होली से पहले बाजारों में रौनक  छाने लगी है। होली पर सबसे ज्यादा बिक्री मिलावटी मावे से बनी मिठाई की होती है जो त्योहार की मिठास को कम कर देती है। मिलावटखोरों ने बाजार में नकली मावा उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। शहर से लेकर गांवों तक में  नकली मावे की  मंडी सज गई है। यानि इस होली पर लोग मिलावटी मावे से बने पकवान खाने के लिए तैयार रहें।

हैरत की बात यह है कि हफ्तों पहले से मिलावटी मावे का कारोबार चल रहा है लेकिन पूछे जाने पर अफसर नींद से जागकर अंगड़ाई की मुद्रा अख्तियार कर रहे हैं।मिलावटखोर मोटा मुनाफा कमाने के लिए लोगोंकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। चाहें होली हो या फिर दीवाली और या फिर कोई अन्य त्योहार।
विज्ञापन


हर त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने के फेर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। यहां मिलावटी  मावा  बनाया जा रहा है, जिन्हें होली के मौके पर बाजार  में उतारने की तैयारी चल रही है। शहर के मिस्टन गंज, बैजनाथ की गली में मावे का बड़ा कारोबार चल रहा है। इसके अलावा शहर की मिठाइयों की दुकानों पर मावा बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली आने से पहले ही हेल्थ की वाट लगाने के लिए सिंथेटिक मावा बाजार में  उतरने लगा है। रंगों का त्योहार होने के कारण घरों में पकवान बनने की  तैयारियां पूरे जोर-शोर पर हैं। इस मौके पर गुझिया व अधिकांश स्वीट्स में  मावे का प्रयोग किया जाता है। मावे की इसी डिमांड को पूरा करने के लिए  मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और दूध के मावे की जगह लोगों को सिंथेटिक  मावा (स्वीट प्वाइजन) दे देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed