{"_id":"61f82cead11c5328f9137781","slug":"misbehave-with-bus-driver-rampur-news-mbd417588759","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजादनगर में हाइवे पर प्राइवेट बस को रोकर चालक के साथ मारपीट,चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजादनगर में हाइवे पर प्राइवेट बस को रोकर चालक के साथ मारपीट,चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर निजी बस को रोककर चालक को पीटने और बस में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी गांव निवासी नाजिम दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट की निजी बस का चालक है। शनिवार रात को नाजिम बस में सवारी लेकर बरेली से दिल्ली जा रहा था। बस में 30 सवारी थीं। आरोप है कि रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास चार लोगों ने बस को हाईवे पर ही रोक लिया। इस दौरान जब चालक नाजिम ने इसका विरोध किया तो चारों लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और नाजिम को मारा पीटा।
इस बीच सवारियों में चीखपुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को आता देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने चालक नाजिम की तहरीर के आधार पर मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव निवासी शाहनवाज, तसलीम, वसीम और एहतेशात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों ट्रांसपोर्ट के लोगों के बीच सवारियों को बैठाने को लेकर आए दिन विवाद हो जाता है। इसी विवाद के चलते चालक के साथ मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।