फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   MDR on UPI payments is unacceptable under any circumstances.

Rampur News: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर किसी भी सूरत स्वीकार नहीं

Sun, 11 Oct 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
MDR on UPI payments is unacceptable under any circumstances.
रामपुर। यूपीआई से होने वाले भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पान दरीबा रोड पर धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए शुल्क के विरोध में आवाज बुलंद की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जाएगा। इसके बाद सभी व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




सुबह करीब साढ़े 12 बजे सभी व्यापारी पान दरीबा रोड पर इकट्ठा हुए। यहां पर दरी बिछाकर उन्होंने यूपीआई से लेनदेन पर विरोध जताया। व्यापारियों ने एक स्वर में भुगतान पर एमडीआर लगाने के किसी भी फैसले को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में यूपीआई पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। व्यापारियों ने इसे छोटे कारोबारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए फैसले का विरोध किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका संगठन यूपीआई के माध्यम से होने वाले भुगतान पर एमडीआर लगाने का किसी भी स्थिति में समर्थन नहीं करता। उन्होंने सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि व्यापारियों की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने व्यापार मंडल जिंदाबाद, व्यापारी एकता जिंदाबाद और एमडीआर हाय-हाय के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के नेतृत्व में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर यूपीआई के माध्यम से भुगतान के बहिष्कार का कदम भी उठाया जा सकता है। इस बीच पान दरीबा पर करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। इसके बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस अवसर पर शहीद शम्सी, शाकेब अहमद, प्रदीप खंडेलवाल, हारिस शम्सी, इमरान सलीम, बिलाल शम्सी, शुएब, मुहम्मद खां, मुकेश आर्या, वाजिद अली, जगन्नाथ चावला, उजैर अहमद, अर्शीफ शम्सी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed