{"_id":"58bf10334f1c1b6d43dc5dde","slug":"masum-injured-due-to-boiles-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे पर भगौने में खोल रहा पानी गिरा, मासूम झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे पर भगौने में खोल रहा पानी गिरा, मासूम झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/ रामपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चूल्हे पर भगौने में रखा खोलता गर्म पानी मासूम बालिका के ऊपर गिर जाने से वह झुलस गई। परिजनों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां उसे उचित उपचार के लिये रेफर कर दिया गया।
मासूम बच्चों के साथ लगातार हो रहे हादसों के बाद भी अभिभावक नही चेत रहे। मंगलवार को नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी विनोद कुमार की पत्नी होली के पर्व को लेकर घर के आंगन में चूल्हे के ऊपर बर्तन में गर्म पानी रख भाप से पापड़ बना रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान वह किसी काम के लिये चली गई। इस दौरान उसकी ढाई वर्षीय बेटी शिखा खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गई और उसने चूल्हे पर रखे भगौने को गिरा लिया। जिससे वह झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिये सीएचसी लाए जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन