फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mass marriage scheme: Former head applied for second marriage

सामूहिक विवाह योजना : पूर्व प्रधान ने दूसरी शादी के लिए कर दिया आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage scheme: Former head applied for second marriage
रामपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वाले भी कम नहीं हैं। क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान ने विधवा से दूसरी शादी रचाने के लिए योजना के तहत आवेदन कर दिया। हालांकि, जांच में अपात्र पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया। शाहबाद विकास खंड क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान द्वारा विधवा महिला से दूसरी शादी रचाने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि पूर्व प्रधान पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी भी है। विधवा महिला से दूसरी शादी करने वाली बात पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव ने बीडीओ नरेंद्र कुमार गंगवार को सूचित किया।
विज्ञापन

बीडीओ ने तत्काल फार्म को अपात्र मानते हुए निरस्त करने के आदेश दिए। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में ऐसे लोगों पर नजर रखे जो गलत तरीके से इसका लाभ लेना चाहते हैं। बीडीओ नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि जांच में पूर्व प्रधान के शादीशुदा पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया। गलत आवेदन करने वालों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed