फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   many injured in clash

बारात में डांस कर रहीं महिलाओं के फोटो खींचें, बवाल, कई घायल

Wed, 08 Mar 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहाबाद/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहाबाद/ रामपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
many injured in clash
शाहबाद के खेड़ा गांव में मारपीट में घायल ग्रामीण।

विज्ञापन

क्षेत्र के गाँव खेड़ा में बारात में नाच गाना कर रही महिलाओं और युवतियों के मोबाइल से फोटो खींचना युवकों को भारी पड़ गया। इसके बाद दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की और से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

कोतवाली शाहबाद के गांव खेड़ा में सोमवार को एक पक्ष दूल्हा पुष्पेंद्र की बारात सैफनी के गांव करनपुर जा रही थी, जब दोपहर में बारात के चढ़त के समय दूल्हा पक्ष और परिवार की महिलाएं और युवतियां गाने पर डांस कर रही थीं कि गाँव के ही दूसरे पक्ष के युवक दिनेश और विनय फोटो खींचने लगे जिस पर दूल्हा पक्ष की और से इस पर आपत्ति हुई और फोटो खींचने को मना किया। लेकिन बार-बार हरकतों को देखते हुए दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। फिर भी ये लोग लगातार फोटो को खींचते रहे, लेकिन उस समय बारात चली गई, लेकिंन मामला इतना तूल पकड़ गया कि मंगलवार की सुबह में इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


जिसमें मारपीट में एक पक्ष सियारम, मनोज, विद्या देवी, रामकुंवर घायल हैं। वहीं  दूसरे पक्ष के विशन कुमार, सुमन देवी, हरकेश, अमर सिंह आदि घायल हैं। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों की तादात में लोग कोतवाली आ गए, जिसको देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।  जिसमें एक पक्ष के ओमप्रकाश की और से मनोज, विनय, प्रदीप, दिनेश को नामजद कराया गया है, तो वहीँ दूसरे पक्ष के सियाराम ने राजबहादुर, कपटा, किशनपल को नामजद कराया है। दोनों परिवारों में रंजिश भी बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed