फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mansurpori told

‘बरी होने वाले थे सिमी कार्यकर्ता इसलिए मार डाला’

Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टांडा/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो टांडा/ रामपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
mansurpori told
टांडा में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते मुफ्ती मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी।

विज्ञापन

जमीयत उलेमा ए हिंद की कोर कमेटी के सदस्य मुफ्ती मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी ने कहा की सिमी के कार्यकर्ताओं का एनकाउंटर इसलिए कर दिया गया क्योंकि वह बरी होने वाले थे। जमीयत ही उनका मुकदमा लड़ रही थी। जेल से भागेे आतंकियों के एनकांउटर पर उन्होंने भोपाल पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

नगर में जमीयत उलमा-ए हिंद के इजलास में शामिल होने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती कारी सैयद मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी के बेटे मुफ्ती मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी जमीयत उलमा हिंद के जिलाध्यक्ष महमूदुज्जफर रहमानी के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने मध्यप्रदेश के भोपाल में हुए सिमी कार्यकर्ताओं के एनकाउंटर पर तमाम सवाल उठाए और भोपाल पुलिस को कठघरे में खड़ा किया। बोले,  भोपाल पुलिस ने जिन सिमी कार्यकर्ताओं को फर्जी एनकाउंटर में मार डाला उनमें से कुछ जल्द ही रिहा होने वाले थे। उनके ऊपर लगाया गया इल्जाम कोर्ट में झूठ साबित होने वाला था। कहा कि मारे गए सिमी कार्यकर्ताओं में से किसी का भी जुर्म अदालत में साबित नहीं हुआ था। जिसकी वजह से पुलिस को उन लोगों को जिंदा पकड़ना चाहिए था। इस एनकाउंटर का उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed