फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   maid boys kamlau win sir saja cup

मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने जीता सर सजा एडवेंचर कप

Mon, 19 Apr 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
maid boys kamlau win sir saja cup
नारकंडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी मैड ब्वॉयज कमलाऊ की टीम। - फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। नारकंडा के धोमड़ी स्टेडियम में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने आशिकी इलेवन कंडियाड़ी को करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर कमलाऊ टीम के हर्ष कायथ को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
शिरकोट एडवेंचर क्लब अध्यक्ष रोनी कैंथला ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 64 पंचायतों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला मैड ब्वॉयज कमलाऊ और बड़ोग के बीच खेला गया। कमलाऊ की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश पाया। मैच में दयाल कायथ ने शानदार 37 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान नारकंडा और कंडियाड़ी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कंडियाड़ी ने रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश पाया। खिताबी मुकाबले में मैड ब्वॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 101 रन बनाए, इसमें हर्ष कायथ ने 38 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी पारी खेलने उतरी कंडियाड़ी की टीम कमलाऊ की घातक गेंदबाजी के आगे कुछ कमाल नहीं कर सकी। इस तरह से कमलाऊ की टीम ने 22 रनों से मैच जीता और पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच हर्ष कायथ, श्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक मोहित चौहान, बेस्ट बल्लेबाज नीतीश चुने गए।

समापन समारोह में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता टीम को 1 लाख रुपए, ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से नवाजा। उन्होंने आयोजक कमेटी को प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस मौके पर शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा, जिला परिषद सदस्य सुभाष कैंथला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed