{"_id":"604916ea8ebc3e5909626be3","slug":"mahashive-ratri-today-rampur-news-mbd3824984172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में आज उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में आज उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब
विज्ञापन
दढ़ियाल/रामपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार को जिले भर के शिव मंदिरों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये बुधवार रात तक कांवड़ में गंगाजल लेकर आते रहे। जो कि गुरुवार सुबह को शिवालयों में गंगाजल से अभिषेक करेंगे।
सावन माह में कोरोना संक्रमण के कारण कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इससे हजारों शिवभक्त कांवड़ नहीं ला पाए थे लेकिन, अब कोरोना संक्रमण से हालात कुछ सामान्य होने और शर्तों के साथ मिली छूट के बाद बड़ी संख्या में जिले से कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट रवाना हुए थे। यह स्थानीय जत्थे बुधवार शाम से वापस आने शुरू हो गए तो वहीं आसपास के इलाकों के शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे बुधवार सुबह से ही आने शुरू हो गए।
दढ़ियाल क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौटे कांवड़ियों के जत्थों का उनके गांव के लोगों ने स्वागत किया। अधिकांश कांवड़ियों के जत्थे डीजे के साथ अपने-अपने गांव पहुंचे। बुधवार को सुबह से ही काशीपुर मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ दिखनी शुरू हो गई थी। दढ़ियाल पहुंचने के बाद स्वार, मिलकखानम, चमरौआ और बिलासपुर की ओर जाने वाले कांवड़िये बाजपुर मार्ग पर वहीं टांडा और सैदनगर क्षेत्र के कांवड़िये टांडा मार्ग की ओर चले गए। रामपुर में भी हाईवे पर दिन भर कांवड़ियों के जत्थे बोल बम के जयघोष के साथ गुजरते रहे। गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। इसको लेकर हर मंदिर पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाज से इंतजाम भी कर दिए हैं।