फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lucknow customs team raids Tanda in search of gold smugglers

Rampur News: सोना तस्करों की तलाश में लखनऊ की कस्टम टीम का टांडा में छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow customs team raids Tanda in search of gold smugglers
रामपुर/टांडा। शारजाह से एक अप्रैल की सुबह लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे 36 सोना तस्करों को कस्टम विभाग की टीम ने पकड़कर उनके कब्जे से 3.2 करोड़ की कीमत की सिगरेट बरामद की थी। पूछताछ में पता चला कि 30 आरोपी पेट में सोना छिपाकर भी लाए हैं। उसके अगले दिन 29 आरोपी तबीयत खराब होने केे बहाना बनाकर कस्टम की गिरफ्त से भाग गए। ये सभी आरोपी रामपुर के टांडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को तीन गाड़ियों में लखनऊ से आए कस्टम के अधिकारियों ने टांडा में छापा मारा। यहां अधिकतर आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले। कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त एके सिंह ने सरोजनी नगर थाने में काशिफ समेत 36 तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मामले में कस्टम विभाग के आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। लखनऊ से भागे सोना तस्करों की तलाश में कस्टम की टीम ने टांडा पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। हालांकि, कोई भी तस्कर नहीं मिला। इतना ही नहीं आरोपियों के परिजन भी ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़े गए 36 सोना तस्करों में अधिकतर टांडा के रहने वाले हैं। खाड़ी देशों से टांडा के युवक देशभर में सोना तस्करी कर रहे हैं। सोना तस्कर सोने की गोलियां निगलकर खाड़ी देशों से आते हैं और यहां आकर पेट से सोना निकाल लेते हैँ। एक युवक करीब 50 से 60 ग्राम सोना निगल लेता है, जिसकी कीमत 3 से 4 लाख रुपये तक होती है।
विज्ञापन

कस्टम अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट से 29 तस्कर फरार हो गए थे। जबकि अन्य कस्टम की कस्टडी में हैं। उनसे पूछताछ की गई तो एक तस्कर ने यह कबूला कि उसके पेट में तस्करी कर लाया गया 50 ग्राम सोना है, जिसे कस्टम ने बरामद किया है। टांडा कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि कस्टम विभाग की टीम लखनऊ से आई थी, क्या मामला था इसकी जानकारी नहीं है। थाने से पुलिस भेजी गई थी, शाम को टीम वापस लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पासपोर्ट से चला आरोपियों का पता
कस्टम विभाग के अधिकारियों के अनुसार फरार सोना तस्करों के पासपोर्ट कस्टम विभाग के पास ही हैं। ऐसे में उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकेगा। उसी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं उनके अन्य साथियों के पासपोर्ट भी कस्टम के कब्जे में हैं। लिहाजा अब इन सभी के पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पासपोर्ट पर पते के अनुसार बृहस्पतिवार को कस्टम टीम ने टांडा में छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार मिले।
-------------------------------

सोना तस्करी मामले में ये आरोपी हुए फरार
एयरपोर्ट से फरार होने वाले तस्करों में जैस मोहम्मद, इशरार, जुबैर अहमद, अलकाम मोहम्मद, अली मोहम्मद, अरशद, हफीजुर्रहमान, लकी, जहीर अहमद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद अखलद, सईद जफर, नदीम अख्तर, रियासत अली, इमामुल हसन, मो. जहीर, जरीफ अहमद, मो. सलमान, मो. सरीक, मो. सुहैल, मो. इकबाल, आजम अली, मो. रजी, निजामुद्दीन, मो. उबैस, मो. इस्लाम, मो. अनस व मो. बशीर शामिल हैं।
--------------------------------------
पहले भी सोना तस्करी में बदनाम हो चुका है टांडा
इसी साल 24 फरवरी को भी टांडा के आधा दर्जन से अधिक तस्कर लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़े गए थे। वहीं टांडा पुलिस ने भी उसके बाद एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर पूछताछ की थी। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। उससे पूर्व गाजियाबाद में टीम ने तस्करों का पीछा कर उन्हें पकड़ा था। वहीं देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर अलग-अलग समय में टांडा के सोना तस्कर पकड़े जाते रहे हैं। सोना तस्करी के मामले में टांडा के कई युवाओं के नाम सामने आ चुके हैं।
---------
कस्टम विभाग की टीम रामपुर आई थी, उन्हें फोर्स उपलब्ध कराया गया था। सोना तस्करी का कोई आरोपी नहीं मिला। - राजेश द्विवेदी, एसपी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed